मानवता सेवा पब्लिक ट्रस्ट का शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के किया उद्घाटन

संतकबीरनगर:- ( आलमगीर ) कम्बाइन आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन एवं मानवता सेवा पब्लिक ट्रस्ट का शिक्षाविद एवं समाज सेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया उद्घाटन। वही ट्रस्ट के उद्देश्य कोविड-19 से बचाव हेतु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला कर फ्री मास्क वितरण करना और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब बेसहारा एवं बेरोजगारो सहित स्कूली छात्र- छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत पंजीकृत कर हेल्थ कार्ड जारी करना हैं। वही ट्रस्ट के मंडल प्रभारी डीएन सिंह ने बताया कि संस्था के हेल्थ कार्ड के माध्यम से सभी पंजीकृत सदस्यों को अपने विभिन्न सहयोगी हॉस्पिटल, पैथोलॉजी सेंटर तथा मेडिकल स्टोर के सहयोग से 30% से 40% तक का रियायत दिलवाने के कार्य संस्था द्वारा किया जएगा। संस्थान के इस सराहनीय कार्य से जो लोग पैसे के आभाव में दवा नही करा पाते हैं उनके लिए मदद के तौर पर कारगर साबित होगा।। इस उद्घाटन के मौके पर बलराम यादव, अंकितपाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, समाजसेवी दानिश खान पासहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।