ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद की सराहनीय पहल

संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
सेमरियावां ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाली सभी ग्रामीण खस्ता हाल एवं गड्डों में तबदील सड़कों पर सेमरियावां प्रमुख की नजर पड़ गयी है खस्ता हाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों का प्रमुख के पास शिकायतों का भंडार है।मुमताज प्रमुख ने शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए खस्ता हाल सड़कों की अच्छी मरम्मत का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है। श्री मुमताज ने कहा कि सदर विधायक से सड़को के मरम्मत के सिलसिले में बात हो चुकी है जिसमें कुछ सड़कों का टेन्डर भी हो चुका है जैसे दसावां से भरवलिया बूधन से जाते डिहा होते हुए दुधारा थाना गेट तक एवं अन्य ग्रामीण मार्गों का भी नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि विधायक जी से सड़को को बनाने के सिलसिले में बात हो गयी है। विधायक जी ने पूरा आश्वासन दिया है कि सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी सड़को को बहुत जल्द गड्डहा मुक्त करा दिया जायेगा।
ज्ञात हो कि ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद प्रतिदिन अपनी आफिस में बैठ कर जन समस्या सुनते हैं और उसका बखूबी निस्तारण भी करते हैं। जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर पैदा हो गयी है।और लोग आशा भरी नजरों से मुमताज अहमद ब्लॉक प्रमुख सेमरियावां की तरफ देख रहे हैं। कि हमारी जनहित की समस्या का समाधान जरूर होगा।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित