संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
गाली गलौज व मारपीट करने के मामले मे वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार

थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 43/20 धारा 147/149/323/504/452/336 भादवि मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता 1- भारत सिंह पुत्र स्व0ओरी सिंह 2- बलराम सिंह पुत्र भारत सिंह 3- ओमप्रकाश सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह निवासीगण सेवहां बाबू थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 01.08.2020 को साझे के कटहल के पेड़ से फल तोड़ने की बात को लेकर विवाद / मारपीट की गयी थी जिसमें वादी श्री महेन्द्र सिंह पुत्र श्रीपति सिंह की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 126/20 धारा 366 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता इरशाद पुत्र बलाकत निवासी कैथवलिया थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 02-08-2020 को अभियुक्त वादी की पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 03.08.2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा आज दिनॉक 04-08-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल– पीआरवी 1483 को थाना को0 खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 00244 से कालर ने मार्ग दुर्घटना के संबंध मे व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 03 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना को0 खलीलाबाद को सूचित गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 विश्वेश्वर प्रसाद,मु0आ0 चा0 अनिरुद्ध यादव, आरक्षी अभिषेक गौड़ ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 05 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 133 वाहनो से 97200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 04-08-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 133 वाहनो से 97200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत