नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता हो गए हैं। वो कैफे कॉफी डे के मालिक हैं। बताया जा रहा है कि कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ 29 जुलाई को मंगलूरू आ रहे थे। बीच रास्ते में सिद्धार्थ सोमवार शाम 6.30 बजे गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे। टहलते-टहलते वे लापता हो गए।
सिद्धार्थ की तलाश में पुलिस बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेन चला रही है लेकिन अभी तक उनकी कोई खबर नहीं मिल पाई है। बताया डा रहा है कि अभी उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पूरा परिवार उनके लापता होने से सदमे में है।
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी एसएम कृष्णा के आवास पर पहुंच गए हैं। सीएम के अलावा कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी सिद्धार्थ उनके आवास पर पहुंच गए हैं। सिद्धार्थ के घर के बाहर लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।
बता दें कि लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। कर्नाटक की राजनीति में उनका दबदबा रहा है और वे 1999 से 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
इसके अलावा वो कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दिया था और फिर बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।