इटावा
इटावा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित ₹25000 के इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

25000 रुपये के इनामी हत्या के अभियोग में वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार |
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 29.07.2020 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शास्त्री चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन
चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाना कोतवाली के मु0अ0स0 728/2019 धारा 498A/302/201 भादवि मे 25000 रुपये का ईनामी एवं वांछित चल रहा अभियुक्त श्री गुरुतेग बहादुर गुरूद्वारा पुराना बस स्टैण्ड के पास खडा है और कहीं भागने की फिराक में है, मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री गुरूतेग बहादुर गुरूद्वारा पर पहुंचकर आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया |
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जसवीर सिंह पुत्र दलमीर सिंह निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर बताया जोकि हत्या के मुकदमें में वाछित एवं 25000 रुपये का ईनामी अभियुक्त है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- जसवीर सिंह पुत्र दलमीर सिंह निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
बचन सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, उ0नि0 मुकुन्द लाल यादव, का0 गणेश शंकर, का0 सुरजीत कुमार, म0का0 सन्जना, का0 मोतीलाल
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी