
संतकबीरनगर / जितेन्द्र चौधरी
दिनाँक -18/07/2020 को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती / नोडल अधिकारी जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अमन-चैन बनाए रखने के लिए सुझाव मांगे। साथ ही मातहतों को जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार व संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया।
पुलिस कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में आईजी महोदय ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता व प्रशासन के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो जनता व प्रशासन के बीच की खाई को मिटाते हैं। पीड़ित लोग जनप्रतिनिधियों के पास जाकर अपनी व्यथा सुनाते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि पुलिस को उनकी समस्याओं से अवगत कराते हैं।
इसलिए थाना व चौकी प्रभारियों सहित उप निरीक्षक व आरक्षी का यह कर्तव्य बनता है कि वह जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुन कर उनके द्वारा उठाए गए मामलों का तत्काल समाधान कराएं। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आगामी त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही साथ महोदय ने जनप्रतिनिधियों के साथ विचार व सुझाव भी साझा किये।
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,
- जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया