संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पड़ोखर मामले मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 147 / 148 / 149 / 304 / 34 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता कोईल उर्फ सुरेन्द्र पुत्र चन्द्रिका निवासी पड़ोखर थाना कोतवील खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- निरीक्षक श्री रवीन्द्र गौतम प्रभारी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
05 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 05 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ अभियुक्त नाम पता 1- सनी पुत्र घनश्याम 2- सामसुभग पुत्र जवाहिर निवासीगण जंगलकौड़िया लक्ष्मीपुर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को प्रत्येक के कब्जे से 2.5-2.5 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 409 / 2020 व मु0अ0सं0 410 / 2020 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाबालिग से छेड़खानी के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 147 / 20 धारा 323 / 504 / 354 भादवि व 7 / 8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त नाम पता गोपाल पुत्र रामवृक्ष निवासी कठवतिया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.03.2020 को वादिमा की पुत्री के साथ जबरन छेड़खानी की घटना कारित की गयी थी । जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना धनघटा पर दिनांक 15.03.2020 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 17.07.2020 को थाना धनघटा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3312 द्वारा विवाद को कराया गया शांत– पीआरवी 3312 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 04178 से कालर ने जमीन को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया। इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शात कराकर एक बहुत बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – आ0 मुकुन्द चौहान, हो0चा0 विनय मिश्र ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 35 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 13 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 08 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 71 वाहनो से 41100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 17-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 71 वाहनो से 41100रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक
- जिसका कोई नही उसका है विधिक सेवा प्राधिकरण-सुनील सिंह
- रिलेक्सो डोमस्वेयर एलएलपी का सऊदी अरब और बहरीन में आयुर्वेदिक औषधियो का उत्पादन और व्यापार शुरू
- घायल युवक की जान बचाने में रही अहम भूमिका – डॉ प्रेम त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन)
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक