संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
20 लीकर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र पलटूराम निवासी पनडोहिया थाना लालगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 433 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायाल रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-प्रभारी पुलिस चौकी पौली उ0नि0 विवेकानंद तिवारी, हे0का0 संतोष सिंह, का एहतेशाम, का0 संतोष यादव ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 द्वारा विवाद को कराया गया शांत– पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 12324 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया। इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्तियों को जरिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहनी की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 दिनेश यादव, म0आ0 ममता यादव, म0आ0 रेनू पाल, हो0चा0 सोमनाथ यादव।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 88 वाहनो से 52,100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 14-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 88 वाहनो से 52100रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- लापरवाही पूर्वक आपरेशन, हॉस्पिटल को सात लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर के टाउन 2 में लगातार बिजली की कटौती से जनता बेहाल
- मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए
- ग्राम पंचायत अगौना में भव्य वन महोत्सव का आयोजन
- गाटा संख्या 375 की कथित गलत हिस्साकशी की जांच होगी