गति अवरोधक न बनने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं
संतकबीरनगर। दुधारा से बेलहवा चुरेब मार्ग पर गति अवरोधक न होना राहगीरों सहित क्षेत्रवासियों की परेशानी का कारण बना हुआ है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन लोग चोटहिल होते रहते हैं। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
दुधारा थाना क्षेत्र के गांव दुधारा, परसाशेख, गंगैचा, दशावां, सुकरौली, बजहरा, कैथवलिया, बसडीला, चाईंकला सहित दर्जनों गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बीएमसीटी बस्ती- मेंहदावल मार्ग से जोड़ने वाले दुधारा से बेलहवा चुरेब मार्ग पर गति अवरोधक का निर्माण न होना लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग पर दुपहिया तथा चार पहिया वाहनों का आना जाना लगा रहता है। तेज रफ्तार वाहनों से आये दिन दुर्घटनाएंं होती रहती हैं। जिससे लोग चोटहिल होते रहते हैं। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनभिज्ञ बने हुए हैं। क्षेत्रवासी हाजी उबैदुर्रहमान,
हाजी अमीरूद्दीन, अनवर जमाल खान, मु. परवेज़ अख्तर, भावी प्रधान प्रत्याशी दुधारा मुहम्मद अहमद, शाहिद हुसेन, लल्लू, एजाज अहमद, हाफिज़ मु. हनीफ, नौशाद अहमद, वजहुल कमर, रमाकांत यादव, मु. आबिद, रफी अहमद अंसारी आदि ने शासन- प्रशासन से उक्त मार्ग पर गति अवरोधक लगाये जाने की मांग किये हैं।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित