सालेहपुर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी


संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां के गांवों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न किये जाने से सड़कोंं पर जलजमाव की हालत बनी हुई है। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव सालेहपुर में जलनिकासी की अब तक समुचित व्यवस्था न होना लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क तक पाट लेने के कारण पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। जिससे जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। यदि समय रहते नाली खुदाई का कार्य नहीं कराया गया और बारिश ऐसे ही होती रही तो हालात बद से बदतर हो सकते हैं।
ग्रामीण तबारक हुसेन, खलील, अली रजा, शाहिद हुसेन, रहमत हुसेन, निजाम अंसारी, मतीउल हक, किस्मत अली, निजामुद्दीन, गुलाम रसूल, खैरूल बशर, इंसान अली, कमालुद्दीन, अरमान अली आदि ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाये हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान मु. रमजान ने कहा कि अगर खुदाई हो जाय तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।