
इटावा– आज सुबह लगभग 3:00 बजे थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महेवा के पास 04 स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर कार DL1ZA 3602 को लूट लेने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी लूट की सूचना के संबंध में कंट्रोल रूम से प्रसारित सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कचौरा घाट रोड पर पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा अपने आत्म रक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया एवं उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे मृतक बदमाश की शिनाख्त प्रवीण उर्फ बउअन दुबे के रूप में हुई है जो विकास दुबे का साथी है जिसका संबंध कानपुर की घटना से है एवं जनपद कानपुर से ₹50000 का इनामी बदमाश है बदमाशों के कब्जे से 01 पिस्टल व 01 दुनाली बंदूक 12 बोर एवं पर्याप्त मात्रा में कारतूस मौके से बरामद किए गए एवं अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु अन्य जनपदों को सूचित कर दिया गया है।
मृत अपराधी की पहचान कानपुर पुलिस ने प्रवीण उर्फ बौवा दुबे के रूप में की है। वह 50,000 का इनाम, विकास दुबे का साथी और कानपुर में हुई घटना में शामिल था।
एसएसपी इटावा।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।