संतकबीरनगर:- जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त के्रडिट कार्ड धारक किसान भाईयों के सूचनार्थ बताया है कि जनपद में संचालित प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना को सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक कर दिया गया है। अधिसूचित फसल के उत्पादक सभी किसान भाईयों के लिए योजना स्वैच्छिक होगी। ऋणी कृषकों को अपने बैंक शाखा स्तर पर बीमा कराने की अंतिम तिथि अर्थात खरीफ में 31 जुलाई, एवं रबी में 31 दिसम्बर के 07 दिन पूर्व तक योजनान्तर्गत प्रतिभागिता नही करने के संबंध में अपनी सहमति प्रदान करने का प्राविधान रखा गया हैं यदि किसान भाई द्वारा जिस बैंक शाखा से फसली ऋण लिया गया है, उस बैंक शाखा को लिखित में अवगत करा देते है तो उनके केसीसी में प्रीमीयम की कटोती नही होगी एवं यह योजना में सम्मिलित नही होगें।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।