संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, 01 अदद अवैध तमंचा, कारतूस व 01 अदद अवैध चाकू के साथ गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 382 / 2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित 02 अभियुक्त नाम पता 1- संजय बंजारा उर्फ इरशाद पुत्र अफजल उर्फ मदारी निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद 2- इब्राहिम पुत्र मनौव्वर निवासी देवपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस (अभियुक्त उपरोक्त संजय बंजारा के कब्जे से ) व 01 अदद अवैध चाकू ( अभियुक्त उपरोक्त इब्राहिम के कब्जे से ) बरामद कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 391 / 2020 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 392 / 2020 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम (बनाम संजय बंजारा ) व मु0अ0सं0 393 / 2020 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आपराधिक इतिहासः-
1- अभियुक्त संजय बंजारा उर्फ इरशाद-
•मु0अ0सं0 1086 / 18 धारा 3 / 5(ए) / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
•मु0अ0सं0 1141 / 18 धारा 3 / 5(ए) / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
2- अभियुक्त इब्राहिम –
•मु0अ0सं0 1086 / 18 धारा 3 / 5(ए) / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- चौकी प्रभारी पुलिस चौकी उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह, चौकी प्रभारी पुलिस चौकी तितौवा उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 सर्वानन्द सिंह, हे0का0 विजय सिंह ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1488 द्वारा विवाद को कराया गया शांत – पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00947 से कालर ने मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शांत कराया गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर थाना महुली को सुपुर्द को किय गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 देवब्रत पाण्डेय, आ0 सतीष मिश्रा, हो0चा0 बन्धु प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 97 वाहनो से 56900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 03-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 97 वाहनो से 56900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत