विद्यालय प्रबंध की सराहनीय पहल कोरोना महामारी को देखते हुए तीन माह का ट्यूशन व वाहन शुल्क नहीं लेने का लिया फैसला
कोरोना महामारी को देखते हुए प्रबंध तंत्र ने अभिभावकों और छात्रहित में लिया फैसला

सेमरियावां।संतकबीरनगर ( अतहरूल बारी )
दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली स्थित अलकबीर पब्लिक स्कूल
प्रबंधक परवेज़ आलम खान व प्रधानाचार्य मु. परवेज़ अख्तर ने त्रासदी आपदा कोऱोना महामारी को देखते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के हित में तीन माह का ट्यूशन व वाहन शुल्क नहीं लेने का लिया फैसला लिया हैं इस सराहनीय पहल की सभी क्षेत्रवासी प्रशंसा कर रहे हैं।
प्रबंधक परवेज़ आलम खान ने बताया कि कोविड-19 वायरस ने पूरे भारत में तबाही मचा रखी हैं इस आपदा से आमजनमानस परेशान हैं जिसकी वजह से जहाँ शैक्षणिक सत्र में विलंब एवं पठन-पाठन में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधतंत्र के लिए चुनौती हैं उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति को देखते हुए हमारी संस्था ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का ख्याल रखते हुए अप्रैल, मई और जून का ट्यूशन व वाहन शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
- फ्लैट का करें आवंटन अथवा दें 42 लाख
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया