संतकबीरनगर/ लोहरौली
रिपोर्ट ,मोहम्मद सादिक़
बुधवार को दुधारा थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव पिपराचक में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद को देखते हुए दो पक्षों के दर्जन भर लोगों को शान्तिभंग में चालान कर दिया।
थाना दुधारा क्षेत्र के गांंव पिपराचक निवासी प्रथम पक्ष के सूरज गौतम पुत्र अर्जुन गौतम, सुंदर कुमार पुत्र मिठाई लाल, अर्जुन गौतम पुत्र राम कुमार, अनिल कुमार पुत्र राम नयन, सुनील कुमार पुत्र अर्जुन गौतम, गुलाल पुत्र मंगरू प्रसाद, प्रदीप पुत्र मुरली तथा द्वितीय पक्ष के मु. शफीक पुत्र मु.आजम, मु. रफीक पुत्र मु. आजम, मु. आशिक पुत्र मु.आजम, मु.अनीस पुत्र मु. आजम, खुर्शेद पुत्र यार मुहम्मद, बेलाल पुत्र यार मुहम्मद, मंजूर पुत्र नबी हसन, वसी अहमद पुत्र अली हसन को बच्चों के पुराने झगड़े की बात को लेकर विवाद को देखते हुए दुधारा पुलिस ने धारा 107,116, 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया।