इटावा

थाना फ्रेण्डस कालोनी पर पंजीकृत मु0अ0स0 344/20 से संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा एवं क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के नेतृत्व में थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनाकं 27.06.2020 को वादिनी श्रीमती विमलेश द्वारा थाना फेंडस कालोनी पर सूचना दी गयी कि दिनांक 05.05.2020 को करीब 11 बजे रवि और उसके अन्य साथियों द्वारा वादिया के पुत्र सनी से पैसे मांगे जाने एवं पुत्र के द्वारा पैसे न देने पर उसके पुत्र की हत्या कर देने के संबंध में तहरीर दी गयी थी । जिस के संबंध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0स0 344/2020 धारा 302 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेण्डस कालोनी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी एवं विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आये कि मृतक एवं उसके साथियों द्वारा अधिक शराब का सेवन किया गया था जिस कारण दतावली नहर में डूब जाने के कारण वादिया के पुत्र सनी की मृत्यु हो गयी थी । विवेचना में सामने आये तथ्यों के आधार पर मु0अ0स0 344/2020 धारा 302 भादवि को धारा 304 (ए) में तरमीम किया गया था ।
इसी दौरान आज दिनांक 01.07.2020 को थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस को मुखबिर द्वारा उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों के फरुर्खाबाद रोड, पेट्रोल पम्प पर खडे है जो कि कही जाने कि फिराक में है मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते अभियुक्तों को मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ- पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा विवेचना में आये हुये तथ्यों को स्वीकारा है तथा उनके द्वारा भी यही बताया गया कि मृतक सनी की मृत्यु नशे हालत में नदी में डूब जाने के कारण हुयी थी ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- रवि यादव पुत्र नरेन्द्र सिंह यादव निवासी शकुन्तला नगर नई मंडी थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा
- दीपू यादव उर्फ अभिषेक यादव पुत्र देवराज निवासी नई मंडी शिवा नगर थाना फ्रेण्ड्स
- रोहित यादव पुत्र रमेश चन्द्र निवासी नई मंडी शिवा नगर थाना फ्रेण्ड्स |
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता