संत कबीर नगर
ब्यूरो रिपोर्ट : अर्जुन यादव
पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तवके पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना महुली प्रदीप कुमार सिंह व प्रभारी स्वाट टीम करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 1- सूरज चौधरी 2- कुलदीप यादव को दिनांक 28.07.2019 को समय 19.10 बजे ईदगाह सगड़वा के पास से 03 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । बरामद मादक पदार्थ के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 246 / 19 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट(बनाम सूरज चौधरी), मु0अ0सं0 247 / 19 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट(बनाम कूलदीप यादव) पंजीकृत कर उक्त अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1-सूरज चौधरी पुत्र रामउजागिर निवासी शोभनपार थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
2- कुलदीप यादव पुत्र विरई यादव निवासी अछती थाना महुली जनपद संतकबीरनगर
कुल बरामदगी
03 कि0ग्रा0 अवैध गांजा , 01 अदद मोटरसाइकिल (पल्सर बिना न0 की)
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0सं0 246 / 19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट(बनाम सूरज चौधरी) थाना महुली संतकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 24 /19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट(बनाम कूलदीप यादव) थाना महुली संतकबीरनगर ।
अभियुक्त सूरज चौधरी का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 410 / 18 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार कर्ता टीम प्रभारी निरीक्षक महुली प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह फोर्स, प्रभारी स्वाट टीम करुणाकर पाण्डेय मय हमराह फोर्स, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह ।