ब्लाक के 40 ग्राम पंचायतों में गांव के मुख्य मार्ग पर बनेगा गेट- मुमताज़ अहमद
गेट का निर्माण कार्य एक सप्ताह में होगा आरम्भ

रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के 113 ग्राम पंचायतों के 40 ग्राम पंचायतों में गांव के मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य एक सप्ताह भीतर आरम्भ करा दिया जायेगा।
उक्त बातें सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि मुख्य प्रवेश द्वार बनने से जहाँ एक तरफ ग्राम पंचायत की अलग पहचान बनेगी। वहीं बाहर से आने वाले आगंतुकों के नाम के बारे में पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं यह मुख्य प्रवेश द्वार उस ग्राम पंचायत में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा सामाजिक व्यक्ति के नाम से मुख्य द्वार का नामकरण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इन प्रवेश द्वार पर जनपद के उच्चाधिकारियों के नाम तथा सम्पर्क नंबर उल्लिखित होंगे जिससे आवश्यकता पड़ने पर सीधे सम्पर्क कर सकें। इसकी पत्रावलियां बनकर तैयार है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,
- जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया