संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट : अर्जुन यादव
धनघटा पुलिस ने किया हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार
बीते दिनों थाना धनघटा पर दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित थे अभियुक्त
मृतक तुलसीराम का मोबाइल बरामद
हत्या करके शव को ठिकाने लगाने वाला वाहन बरामद
धनघटा पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 26.7.2019 को समय 18.15 बजे मुखबिर की सूचना पर शनिचरा पुल के पास से मु0अ0सं0 317/19 धारा 302/201 IPC में वांछित हत्या के आरोपियों 1. बाबूलाल पुत्र श्रीराम उम्री 24 वर्ष 2. रामगति पुत्र श्रीराम उम्री 22 वर्ष साकिनान मुठही खुर्द 3. जयहिन्द पुत्र प्रेमचन्द सा0 पचरा थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तारी व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 01 अदद मोटर सायकिल बिना नम्बर, 350 रूपया व 02 अदद मोबाइल फोन तथा मृतक से सम्बन्धित 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
बरामदगी
01 अदद मोटर सायकिल बिना नम्बर
03 अदद मोबाइल फोन
350रू नकद
गिरफ्तार अभियुक्त
- बाबूलाल पुत्र श्रीराम उम्री 24 वर्ष साकिन मुठही खुर्द थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
- रामगति पुत्र श्रीराम उम्री 22 वर्ष साकिन मुठही खुर्द थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
- जयहिन्द पुत्र प्रेमचन्द उम्री 21 वर्ष सा0 पचरा थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 शशि भूषण पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, हे0का0 तेज नारायन, का0 मिथिलेश मिश्रा, का0 हरिशंकर गौड़, का0 राममिलन, का0 एहतेशाम थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर ।
