- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत
संतकबीरनगर (जितेंद्र चौधरी )
छेड़छाड करने व अश्लील फब्तियां कसने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 340/20 धारा 354(ख) / 504/506/204/427 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी सुखनी कसरवल थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 31.05.2020 को वादी की नाबालिग बहन के साइकिल को रोककर गलत नीयत से हाँथ पकड़कर छेड़छाड किया गया था तथा विरोध करने पर अश्लील फब्तियां कसते हुए जान माल की धमकी दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 07.06.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 24.06.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
दुष्कर्म करने के मामले में वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 376/20 धारा 376(घ)/506भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्तगण नाम पता 1- पप्पू पुत्र राजेन्द्र 2- कमल पुत्र लालचन्द निवासी नरायनपुर थाना धऩघटा को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 16.06.2020 को वादी की नाबालिग लड़की के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी तथा घर पर बताने पर जान से मारने की धंमकी दी गयी थी । जिसके उपरान्त दिनांक 18.06.2020 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 24.06.2020 को उक्त दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पत्नी को दहेज हेतु मारने पीटने व गाली गुप्ता देने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 31/20 धारा 498(अ)/324/354(ब)/323/504 भा0द0वि0 व ¾ डीपी एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्त इरफान पुत्र युनुस निवासी ग्राम सुकरौली थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 28.05.2020 को अपनी पत्नी को दहेज हेतु 4 लाख की रकम ने देने पर बुरी तरह से मारा पीटा तथा गाली गुप्ता दिया गया था । जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनांक 30.05.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 24.06.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 द्वारा विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 04848 से कालर ने मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया तथा मारपीट में घायल को जरिये एम्बुलेंस प्रा0स्वा0केन्द्र मलौली पहुँचाया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना के घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 कामेश्वर सिंह, आरक्षी जयप्रकाश कुशवाहा, हो0चा0 मेजर यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 98 वाहनो से 57800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 24-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 98 वाहनो से 57800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।