संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी)
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2548 द्वारा छेड़खानी करने वाले का किया गिरफ्तार – पीआरवी 2548 को थाना को0खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00583 से कालर ने छेडखानी के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया तथा प्रतिवादी को कोतवाली खलीलाबाद के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना के घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आ0 संघरतन, आरक्षी मनोजयादव, हो0चा0 राशिद अहमद ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 132 वाहनो से 84300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 23-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 132 वाहनो से 84300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।