संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 355/20 धारा 363/366/504/506 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता अरविन्द यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 18-06-2020 को अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था, जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनांक 18.06.2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनॉक 20-06-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 द्वारा मारपीट में घायल व्यक्ति को पहुँचाया गया अस्पताल – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 13383 से कालर ने किसी बात को लेकर मारपीट / जान से मारने के प्रयास के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुचकर घायल व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस सीएचसी मलौली भेजवाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर घायल व्यक्ति की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 योगेश मणि, म0आ0 मानवी सिंह, म0आ0 सौम्या पाण्डेय, हो0चा0 रामहित प्रजापति ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 20 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 09 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 32 वाहनो से 36900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 20-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 32 वाहनो से 36900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।