चीन को दिया जाए मुंहतोड़ जवाब- अब्दुल कलाम
भाजपा की विदेश नीति जिम्मेदार : गौहर

संतकबीरनगर-( कुरैश अहमद सिद्दीकी ) समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को कैंडल जलाकर नमन किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि जिस तरह से हमारे देश के जवानों पर धोखे से चीन की सेना ने हमला किया है, उससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. वे कहते हैं कि वे इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ हैं. उन्होंने कहा कि हमें उनकी शहादत पर गर्व है. वे कहते हैं कि हम लोग कब तक इस तरह से चुप बैठेंगे. 56 इंच का सीना दिखाने का समय आ गया है. देशवासी और समाजवादी पार्टी उनके साथ है. ऐसी परिस्थिति में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. अध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा के चीन,नेपाल व पाकिस्तान पर भारत सरकार की विदेशी नीति जिम्मेदार है। जिस नेपाल से आदि काल से बेटी, रोटी और समाज का रिश्ता रहा है वो नेपाल हमारे गरीबों की अपनी पुलिस से हत्या करा रहा है। चीन हमारे जवानों की हत्या कर देश की सीमा पर हमारी जमीन पर कब्जा रहा है। ये कैसी विदेशी नीति है। दुर्भाग्य है कि भारतीय सीमाओं पर अशांति के बादल मंडरा रहे हैं । इस अवसर पर उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, परवेज अहमद, नगर अध्यक्ष खलीलाबाद जि़ला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहमद, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी श्री राम यादव ,मुलायम सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष रामा यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।