संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )

य़ुवती से दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 205/20धारा 376/504/506 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता दीपक निषाद पुत्र बलेन्दर निवासी रमवापुर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.06.2020 को वादी की पुत्री को शौच जाते समय जबरदस्ती दुष्कर्म करने की नीयत से खींचकर घर में ले गया व दुष्कर्म की घटना कारित की गई थी तथा अभियुक्त की बहन व माँ द्वारा गाली गुप्ता देते हुए फर्जी मुकदमें में फसांने की धमकी दी गयी थी । जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनांक 12.06.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 17.06.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3304 द्वारा गुमशुदा महिला को खोजकर किया गया परिजनों के सुपुर्द – पीआरवी 3304 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 7268 से कालर ने महिला के गायब होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुचकर गुमशुदा महिला को खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर परिजनों को सान्त्वना दी गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी दीपक वर्मा, हो0चा0 राजकिशोर ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.

•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 86 वाहनो से 58000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 17-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 86 वाहनो से 58000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।