संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धऩघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 307/20 धारा 323/504/506/452/336/188/269/271 भा0द0वि0, 3 महामारी अधिनियंम व 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत वांछित अभियुक्त नाम पता प्रेम पाण्डेय उर्फ प्रेमं सागर पाण्डेय पुत्र काशी नाथ पाण्डेय निवासी निरंजन पुर थाना धऩघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 11.06.2020 को वादी से पैसे के लेन देन की बात को लेकर ईट-पत्थर चलाकर मारपीट की गयी थी तथा गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी तथा लाकडाउन का उल्लंघन किया गया था । जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनांक 12.06.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 16.06.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
- ,भविष्य के लिए छोटे सपने नहीं देखना चाहिए, सपने हमेशा ऊंचे देखना चाहिए,
- मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक
- जिसका कोई नही उसका है विधिक सेवा प्राधिकरण-सुनील सिंह
- रिलेक्सो डोमस्वेयर एलएलपी का सऊदी अरब और बहरीन में आयुर्वेदिक औषधियो का उत्पादन और व्यापार शुरू
- घायल युवक की जान बचाने में रही अहम भूमिका – डॉ प्रेम त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन)
युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 338/20 धारा 363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता राजेश कमकर पुत्र नन्दलाल निवासी सोनबरसा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 30-05-2020 को अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनांक 06.06.2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनॉक 16-06-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1485 द्वारा छेड़खानी से उपजे विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 7863 से कालर ने छेड़खानी होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद होने से बचाया गया, मौके पर प्रतिवादी नही मिला । आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी जीवनचन्द्र,मु0आ0 बृजभूषण तिवारी, हो0चा0 पवन पाण्डेय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 59 वाहनो से 35200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 16-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 59 वाहनो से 35200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।