
रिपोर्ट: मोहम्मद सादिक
लोहरौली सन्त कबीर नगर
पानी निकलने की समुचित व्यवस्था ना होने से जल जमाव विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र अन्तर्गत लोहरौली बाजार से सिसवा दाख़िली मार्ग मरम्मत व देखरेख के अभाव में बदहाली का शिकार है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बन्धित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लोहरौली बाजार से जोड़ने वाला सिसवादाख़िली गरथवलि सम्पर्क मार्ग विभागीय जिम्मेदारों एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षात्मक रवैये के चलते सड़क पर बन आये गड्ढे जून महीने की पहली बारिश से रास्ते मे पानी भर आये राहगीरों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। क्षेत्र के गांव पकरी आराजी, कम्हरिया, मेलानखुर्द, कर्माखुद,आदि दर्जनों गांवों को लोहरौली बाज़ार से जोड़ता है।क्योंकि रोज लोहरौली बाज़ार के लिए सैकड़ों लोगो का आना जाना रहता है साथ ही साथ सिसवा दाख़िली में प्रतेक मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगती है थोड़ी सी वर्षा होने पर भी गड्ढों में पानी भर जाता है ऐसे मे लोगों को काफी दिक्कतें सहनी पड़ती है।सड़क पे गड्ढों में ईंट डालकर चलाया जा रहा है। दसकों पूर्व लाखों की लागत से इस सम्पर्क मार्ग का निर्माण शासन द्वारा कराया गया था। जिससे लोगों में आस जगी थी कि अब सफर की दुश्वारियों से निजात मिलेगी लेकिन सम्बन्धित जिम्मेदारों की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रवासी इलमुल्हिदा,मोहम्मद रजा समसेर,मेराज, आदि लोगो ने सासन प्रसासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
- लापरवाही पूर्वक आपरेशन, हॉस्पिटल को सात लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर के टाउन 2 में लगातार बिजली की कटौती से जनता बेहाल
- मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए
- ग्राम पंचायत अगौना में भव्य वन महोत्सव का आयोजन
- गाटा संख्या 375 की कथित गलत हिस्साकशी की जांच होगी