संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
शादी का झांसा देकर 02 वर्ष तक दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 203/2020 धारा 376 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता मुजफ्फर अली पुत्र मो0 जमील निवासी हरदी थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा वादी की लड़की के साथ शादी का झांसा देकर 02 वर्ष से शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था, जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनांक 12.06.2020 को थाना बखिरा पर अभियोग पंजाकृत कराया गय़ा था जिसमें आज दिनांक 14.06.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्ता गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता नाम पता लालमती पत्नी सूर्यलाल निवासी झंगिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 207/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 23 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 09 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1489 द्वारा आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को बचाया गया– पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत कल्याऩपुर इवेन्ट संख्या 17068 से कालर ने किसी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश करने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को रोका गया तथा प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आरक्षी हृदयानन्द तिवारी, आरक्षी फूलबदन यादव, हो0चा0 प्रमोद पाण्डेय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 44 वाहनो से 26800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 14-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 44 वाहनो से 26800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।