सदर विधायक जय पहंचे अगया गांव सुनी ग्रामीणों की समस्या …

रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
सेमरियावां, संतकबीरनगर।
शनिवार को सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने ब्लॉक प्रमुख सेमरियावां मुमताज अहमद की पहल पर ब्लॉक के अगया गांव में पहुंचकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हाजी शब्बीर अहमद के आवास पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए सम्बंधित को दिशा निर्देश दिये।
सदर विधायक जय चौबे लगभग एक बजें अगया गांव पहुंचे जहां ग्रामीण हाजी शब्बीर अहमद
हाजी मो.हुसैन, शहनाज हुसैन, कुर्रे प्रधान, अली अख्तर प्रधान, गोविंद कुमार ,इरफान अहमद, मुश्ताक अहमद, मास्टर शफीक ने बताया कि काफी समय से गांव के लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार विद्युत विभाग के लोगो को बताया गया लेकिन आश्वासन ही मिला है। जिसपर सदर विधायक जय चौबे ने तत्काल जेई कुसहरा व विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर से दूरभाष पर वार्तालाप कर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की प्रक्रिया की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी लेकर समस्या के निस्तारण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए मै लगातार कृतसंकल्पित हूं क्षेत्र की सड़के, बिजली व नाली समेत विभिन्न समस्याओं को मै दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को चिन्हित कर निरंतर उसे दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास यह हमारा संकल्प है। बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों में उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर हैंडबिल वितरण किया साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए लोगो को जागरूक कर मास्क तथा सैनेटाइज़र का वितरण किया। इस मौके पर सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद, प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बरीश राय, अवधेश सिंह, हाजी शब्बीर अहमद, हाजी मुहम्मद हुसैन, शहनाज हुसैन, अली अख्तर, हबीबुर्रहमान, गोविन्द, लेखपाल संघ के मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद, मुश्ताक अहमद, विकास चौधरी, गजेन्द्र पाण्डेय, राम सागर चौधरी, मास्टर शफीक, शमशेर अहमद उर्फ बबलू, इरफान अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।