
संतकबीरनगर- के के मिश्रा:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस के अवसर पर व विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका खलीलाबाद के नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने केक काटकर तथा वृक्ष उपस्थित लोगों को प्रदान करते हुए पर्यावरण को धूमधाम से नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के प्रांगण में अधिशासी अभियंता श्रीमती बीना सिंह तथा नगर पालिका के वार्ड सभासदों के बीच में धूमधाम से मनाया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वर्मा ने लोगों को पर्यावरण के बारे में बताते हुए कहा कि एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान है आप सभी लोग अपने अपने हाथों से वृक्ष लगाएं ताकि पर्यावरण शुद्ध वह उसका संतुलन बना रहे