संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट : अर्जुन यादव
नेशनल हाइवे के किनारे खड़े ईवाहनों का तिरपाल काटकर सामान उड़ाने वाले अन्तर्जनपदीय र्गैंग का पर्दाफाश
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमारके निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रकाश यादव के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 05 अभियुक्तगण – 1- कमलेश उर्फ कल्ले 2- रविन्द्र चौरसिया 3- विष्णु निषाद 4- गोपाल कुमार कन्नौजिया 5- हिमान्शु को दिनाँक 26.07.2019 को समय 4.30 बजे मिर्जा पशुबाजार के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद कट्टा, 03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद तमंचा, 02 अदद नाजायज चाकू, 01 अदद वैगनआर कार, 05 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । अभियुक्तगणों के बताने पर अभियुक्त विशाल गुप्ता को नेरोलक पेण्ट 900 मिली का 06 डिब्बा, राग गोल्ड रिफाइन्ड पामोलिन 25 गत्ता, हिमानी बेस्ट च्वाइस रिफाइण्ड पामोलिन आयल 03 गत्ता के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 489 / 19 धारा 379 / 411 / 413 / 419 / 420 / 467 /468 / 471 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 490 / 19 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम ( बनाम कमलेश उर्फ कल्ले व रविन्द्र चौरसिया ), मु0अ0सं0 491 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम ( बनाम विष्णु निषाद व गोपाल कन्नौजिया ) पंजीकृत किया गया है । उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्तों से पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 465 / 19 धारा 379 भादवि, मु0अ0सं0 469 /19 धारा 379 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 487 /19 धारा 379 भा0द0वि0 का सफल अनावरण हुआ है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1- कमलेश उर्फ कल्ले साहनी पुत्र बिन्दल निवासी ग्राम सोकटा टोला डिहवा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
2- रविन्द्र चौरसिया पुत्र घिसीयावन चौरसिया ग्राम नौलापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
3- विष्णु निषाद पुत्र रामसावन निषाद ग्राम तेनुहारी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
4- गोपाल कुमार कन्नौजिया पुत्र सुखई कन्नौजिया निवासी ग्राम केशवपुर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
5-हिमांशु पुत्र स्व0 अशोक साहनी निवासी ग्राम बुकटा टोला डिहवा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
6-विशाल गुप्ता पुत्र रामचन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम पटखौली( बेलहर) थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
बरामदगी का विवरण
01 अदद कट्टा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद नाजायज चाकू, 01 अदद वैगनआर कार रजिस्ट्रेशन नं0 UP58N9465 ( कूट रचित), 05 अदद मोबाइल फोन नेरोलक पेण्ट 900 मिली का 06 डिब्बा, राग गोल्ड रिफाइन्ड पामोलिन 25 गत्ता, हिमानी बेस्ट च्वाइस रिफाइण्ड पामोलिन आयल 03 गत्ता, ।
अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास –
अभियुक्त कमलेश उर्फ कल्ले साहनी
1- मु0अ0सं0 191 / 14 धारा 396 / 412 भा0द0वि0 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
2- मु0अ0सं0 234 / 14 धारा 3 / 25 व 7 / 25 आर्म्स एक्ट थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
3- मु0अ0सं0 313 / 14 धारा 3(1) गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
4- मु0अ0सं0 94 / 06 धारा 147 / 148 / 149 / 307 / 323 / 504 / 506 भा0द0वि0 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
5- मु0अ0सं0 1618 / 08 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
6- मु0अ0सं0 374 / 09 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
7- मु0अ0सं0 2182 / 09 से 2187 /09 तक धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
8- मु0अ0सं0 78 / 12 धारा8 / 20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
9- मु0अ0सं0 489 / 19 धारा 379 / 411 / 413 / 419 / 420 / 467 /468 / 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
10- मु0अ0सं0 490 / 19 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद ,सन्तकबीरनगर ।
11- मु0अ0सं0 465 / 19 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
12- मु0अ0सं0 469 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
13- मु0अ0सं0 487 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतावाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
अभियुक्त रविन्द्र चौरसिया पुत्र घिसीयावन चौरसिया
1-मु0अ0सं0 191 / 14 धारा 396 / 412 भा0द0वि0 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
2- मु0अ0सं0 489 / 19 धारा 379 / 411 / 413 / 419 / 420 / 467 /468 / 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
3- मु0अ0सं0 490 / 19 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद ,सन्तकबीरनगर ।
4- मु0अ0सं0 465 / 19 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
5- मु0अ0सं0 469 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
6- मु0अ0सं0 487 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतावाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
अभियुक्त विष्णु निषाद पुत्र रामसावन निषाद
1- मु0अ0सं0 489 / 19 धारा 379 / 411 / 413 / 419 / 420 / 467 /468 / 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 491 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद ,सन्तकबीरनगर ।
3- मु0अ0सं0 465 / 19 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
4- मु0अ0सं0 469 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
5- मु0अ0सं0 487 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतावाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
अभियुक्त गोपाल कुमार कन्नौजिया पुत्र सुखई कन्नौजिया
1- मु0अ0सं0 489 / 19 धारा 379 / 411 / 413 / 419 / 420 / 467 /468 / 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 491 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद ,सन्तकबीरनगर ।
3- मु0अ0सं0 465 / 19 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
4- मु0अ0सं0 469 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
5- मु0अ0सं0 487 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतावाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
अभियुक्त हिमांशु पुत्र स्व0 अशोक साहनी
1- मु0अ0सं0 धारा 379 / 411 / 413 / 419 / 420 / 467 /468 / 471 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 465 / 19 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
3- मु0अ0सं0 469 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
4- मु0अ0सं0 487 /19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतावाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है कमलेश उर्फ कल्ले हम लोगों के गैंग के लीडर है, उन्ही के बताये अनुसार हम लोग जनपद संतकबीरनगर को अतिरिक्त जनपद गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर देवरिया, बलरामपुर, कुशीनगर आदि जनपदो मे सड़को के किनारे खड़े वाहनों में लदे सामानों की चोरी करते है । बरामद कार के बारे में बताया गया कि यह कार कमलेश साहनी उर्फ कल्ले की है, कार पर लगा नम्बर प्लेट फर्जी है इसी कार से हम लोग नेशनल हाइवे पर ट्रकों से तिरपाल काटकर सामान चोरी करने का काम करते है । हम लोग सन्तकबीरनगर में आने पर कार में UP58N9465 तथा गोरखपुर में रहने पर UP53AQ6861 का नम्बर प्लेट प्रयोग करते है दोनो नम्बर प्लेट हम लोगों ने फर्जी तरीके से कूट रचित कर तैयार कराये है । पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया कि दिनाँक 11.07.2019 की रात में खलीलाबाद के काली मन्दिर के पास मडया से ट्रक से 07 कार्टून तेल चुराये थे, दिनाँक 15.07.2019 की रात में कुर्थिया पेट्रोल पम्प पर खड़ी ट्रक से तिरपाल काटकर पेण्ट चुराये थे तथा दिनाँक 24.07.2019 की रात में चुरेब स्टेशन के बगल में बेल्हवा चौराहे पर नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रक का तिरपाल काटकर 30 गत्ता रिफाइण्ड तेल चुराये थे । उक्त सभी सामान हम लोग पटखौली बेलहर थाना सहजनवा क्षेत्र में विशाल गुप्ता को कम दाम में बेचते थे ।
चोरी का माल खरीदने वाले विशाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि ये लोग मुझे काफी दिनों से चोरी का माल सस्ते दामों में बेचते है उसी माल को मै ग्राहको को को बेचता हूँ ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी काँटे उ0नि0 मनोज कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गोला उ0नि0 सुनील सिंह, चौकी प्रभारी तितौवा उ0नि0 श्री रामभवन यादव, चौकी प्रभारी उ0नि0 बलराम पाण्डेय, वरिष्ठ उ0नि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद मोतचन्द, उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 मिथिलेश यादव, का0 वीरबहादुर यादव, का0 मुख्तार, का0 अरविन्द यादव, का0 अनिल यादव ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को उक्त सराहनीय कार्य के लिए 10000 रुपये से पुरस्कृत किया गया है।

