कोरोना आपदा के नाम पर मची है लूट – सपा नेता कोमल यादव !

सन्तकबीरनगर – ( के के मिश्र ) वर्तमान समय मे देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है । वर्तमान मे बीते हुए कल का साया मंडरा रहा है । पन्द्रह अगस्त 1947 की पुनरावृति होती नजर आ रही है । तब भी लोग अपने परिवार के साथ गठरी – मोठरी लिए अपने घर को बसाने के लिए परदेश का रास्ता अख्तियार कर रहे है ।आज योगी – मोदी की सरकारो ने कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के नाम पर लाकडाउन लगाते हुए अस्त – व्यस्त कर दिया । जिनके नाम पर सरकारे बनती बिगड़ती है आज वही लोग नजरअंदाज किये जा रहे है उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता कोमल यादव ने कहा कि महानगरो के कल कारखानो मे काम करने वाले लोग इस लाकडाउन मे भूखो रहने को मजबूर हो गये । क्यो कि इस विषम परिस्थिति मे भी योगी मोदी की सरकार कोई कारगर व्यवस्था नही कर पायी । यही नही ट्रेनो और बसो का संचालन भी बंद कर दिया । गाढ़़ी कमाई का जब – तक खाने- पीने की व्यवस्था थी तब – तक चलाते रहे । अन्ततः मजबूर होकर भूखो न मर जाये इस भय से हजारो – हजार किलोमीटर की दूरी भूखे – प्यासे अपने परिवार के साथ तय करते हुए अपने घरो के लिए आने पर मजबूर हो गये । क्या यही सबका साथ सबका विकास है ? क्या इसी तरह से भय भूख भ्रष्टाचार समाप्त होगा ? क्या इन्ही कारनामो को लेकर रामराज्य का सपना साकार किया जायेगा ? सपा नेता कोमल यादव ने योगी – मोदी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सरकार मे व्यूरोक्रेसी हावी है चारो तरफ भय भूख भ्रष्टाचार का बोलबाला है ।कोरोना आपदा के नाम पर लूट मची हुई है ।