स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले, केंद्र सरकार के ऐलान से बढ़ा मनोबल:आशुतोष!

हाटा,कुशीनगर :-केंद्र सरकार द्वारा कल लिये गये निर्णय,जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालो को सजा का जो प्रावधान कठोरतम तय हुआ है। जिसमे 6 माह से लेकर 7 वर्ष की सजा तथा 1 लाख से लेकर 7 लाख का जुर्माना उसका टी बी कंट्रोल एम्पोलाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सराहना करते हुये स्वागत करता है।
उक्त बातें एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कही।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेशभर के सभी राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारी जो इस समय कोविड-19 ड्यूटी में फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे है उनका मनोबल बढ़ा है। और अब हम और निडर होकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से अब स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले नही होने चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि जो हमारे टी बी कर्मचारी जिला सर्विसलान्स से सम्बद्ध है और फील्ड में कार्य कर रहे उन्हें भी रहने और खाने की समुचित व्यवस्था शासन व प्रशासन द्वारा की जानी चाहिये।