संतकबीरनगर /जितेंद्र चौधरी
बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के मामल मे अभियुक्त गिरफ्तार, अपह्रता बरामद
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 144 / 2020 धारा 363 / 366 / 120 (बी) भादवि मे वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र रामनेवास निवासी परसवनिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण से संबंधित अपह्रता को बरामद किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 18.04.2020 को उक्त आरोपी अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा ले गया था जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 20.04.2020 को थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 23.04.2020 को बखिरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अपह्ता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा गया ।
490 अदद नशीली गोली अल्फाजोलम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त रफीक पुत्त तफज्जुल निवासी दुर्गजोत थाना जनपद संतकबीरनगर के कब्जे से 490 अदद नशीली गोली अल्फाजोलम के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 146 / 2020 धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण प्रभारी पुलिस चौकी दुर्गजोत थाना बखिरा उ0नि0 श्री विवेकानंद तिवारी मय हमराह ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1- ब्रजेश पुत्र राजकुमार निवासी गड़ौना थाना लालगंज जनपद बस्ती 2- विशाल पुत्र रामनाथ निवासी सलाहाबाद थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10-10 लीटर कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर क्रमशः मु0अ0सं0 280 / 2020 व 281 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृकत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्ता विंद्रावती देवी पत्नी स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी डिहुलिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, यूरिया, नौसादर व अपमिश्रित जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 147 / 2020 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2546 द्वारा मारपीट मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल– पीआरवी 2547 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 6339 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों के विवाद मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुचकर घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी वाहन से प्रा0स्वा0के0 नाथनगर मे भर्ती कराया गया तथा दोनों पक्षों के व्यक्तियों को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली भेजा गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर मारपीट मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 नियाजुद्दीन सिद्दीकी, आ0 राममगन भारती, हो0चा0 प्रमोद पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 54 वाहनो से 48800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 23-04-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 54 वाहनो से 48800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।