संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19 ) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आज दिनांक 22.04.2020 को फायर सर्विस टीम द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर, कैम्प कार्यालय परिसर व थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर, रिजर्व पुलिस लाइन आवासीय परिसर पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया व पुलिसकर्मियो के परिजनों को मास्क वितरित किया गया ।