संतकबीरनगर
जितेन्दर चौधरी

कोरोना संकट के चलते वर्तमान समय में तमाम लोग भय, अवसाद, फोबिया तथा अन्य कई प्रकार की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। संतकबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर जनपद के ऐसे पुरूषों , महिलाओ, युवक, युवतियों, बुजुर्गो, बच्चों को मानसिक समस्याओं से उबारने के लिए प्रदेश शासन ने लखनऊ की ख्यातिलब्ध मनोचिकित्सक डाॅ रश्मि सोनी को मनोचिकित्सक के तौर पर यूनीसेफ की तरफ से नियुक्त किया है । आप उनसे उनके मोबाइल नंबर 9415063105 पर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। वे पूरी तन्मयता से आपकी हर समस्या का समाधान करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए भी वे समस्या का निदान करेंगी । आप सभी लोगो से निवेदन है कि आप इस मैसेज को अन्य ग्रुप में प्रसारित करें । जिले के डीसीपीएम, डीपीएम, बीसीपीएम, बीपीएम महोदय से विशेष अनुरोध है कि वे इसे आशा हेल्थ वर्कर व ब्लाक के ग्रुप में अवश्य डालें। ताकि जिले में अधिक से अधिक लोगों तक ये मैसेज पहुंचे और जनता को कोरोना महामारी से सुरक्षित और संरक्षित किया जा सके । आप खुद भी ऐसी समस्या से पीड़ित हों तो निदान ले सकते है । फोन न॔ न मिलने पर आप वाट्सअप पर मैसेज भी डाल सकते हैं। आपको प्रापर रिस्पांस मिलेगा ।
मनोचिकित्सक का नाम : डाॅ रश्मि सोनी
मोबाइल व वाट्सअप नंबर – 9415063105