संतकबीरनगर
480 अदद अवैध नशीली गोली के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 480 अदद अवैध नशीली गोली (अल्प्राजोलम) के साथ एक अभियुक्त नाम पता इश्हाक पुत्र हद्दीस निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 129/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम – उ0नि0 श्री अरुण कुमार पाण्डेय, उ0नि0 श्री आनन्द प्रकाश ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3305 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 3305 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2441 से कालर ने किसी व्यक्ति द्वारा महिला को जान से मारने का प्रयास करने के सम्बन्ध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट में मौके पर पहुचकर घायल हुई महिला को जरिए 108 एम्बुलेंस अस्पताल भेजा गया तथा दोनो पक्षो को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियो की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल महिला की जान बचाई गई जिसकी स्थानीय व्यक्तियो द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी रामअशीष चौहान, होमगार्ड चालक मनीष पाण्डेय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 117 वाहनो से 87500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल