बौरब्यास के अन्तर्गत ग्राम सभाओं का सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा
संतकबीरनगर
रिपोर्ट: शैलेश कुमार श्रीवास्तव

वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना से समूचा विश्व जूझ रहा है । हर कोई इस लड़ाई में अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। कोई लॉक डाउन का पालन करके तो कोई कोरेंटाइन होकर । ऐसे में सरकार द्वारा गठित टीम भी बखूबी अपने आपको खतरे में डाल कर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने में लगी है। इसी क्रम में सांथा विकाश खंड के शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार त्रिपाठी जो की गठित टीम के सेक्टर मजिस्ट्रेट भी है । आज बौरब्यास थाना क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की और लोगो को कोरोना से सजग रहने के तौर तरीकों से भी अवगत कराया। जिसमे क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति विनोद पांडेय एवम् सहायक लेखाकार बीआरसी साथा अभिषेक शर्मा ने भरपूर सहयोग किया।।