संतकबीरनगर
रिपोर्ट: नसीम अंसारी
संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ से कबीर बालश्रम के बच्चों में बाटी गयी खाद्य सामग्री
डॉक्टर मंजीत डॉक्टर नजमा और सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने बाटी राहत सामग्री

संतकबीरनगर-जहा कोरोना को लेकर पूरे देश मे लॉक डॉउन है वही लोगो को घरों में रहने की अपील की गई प्रशासन सभी मदद कर रहा है वही समाजसेवी भी लोगो की मदद के लिए आगे आ रहे आज संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ से कबीर बालश्रम में रहे बच्चों के खाद्य सामग्री वितरित की गई संजीवनी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ मंजीत और सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद कबीर आश्रम में पहुंचकर सब्जी और राशन पहुचाया। आपको बता दें कि पूरा मामला संतकबीरनगर जिला के कबीर बाल आश्रम का है जहां पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ से खाद्य सामग्री का वितरण किया गया वही डॉ मंजीत ने कबीर बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को जागरूक किया डॉ मंजीत ने कहा कि सभी लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान दें दूरी बना कर रहे और मास्क का प्रयोग करें।सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस महामारी से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है साफ सफाई सोशल डिस्टेंशन बार-बार हाथों को साबुन से धोएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाएं तभी महामारी से बचा जा सकता है।इस दौरान सेखु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।