संतकबीरनगर
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर द्वारा जनपद मे विभिन्न स्थानो पर की गई पैदल गश्त तथा लोगो से घरो मे रहने के लिए की गई अपील

आज दिनांक 08.04.2020 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रो के अन्तर्गत पैदल गश्त करते हुए लोगो से घरो मे रहने की अपील की गई । इसके अतिरिक्त बैंको व ग्राहक सेवा केन्द्रो का निरीक्षण करते हुए एक दूसरे से उचित दूरी बनाये रखने की अपील की गई ।