

इटावा– कोरोनावायरस के चलते सरकार द्वारा किए गए संपूर्ण लॉक डाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद इटावा पुलिस द्वारा लॉक डाउन के पालनार्थ संपूर्ण जनपद में समस्त क्षेत्राधिकारीओं/ थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मियों द्वारा चेकप्वाइंट पर लोगों को चेक किया जा रहा है एवं राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए पूर्ण तरीके से लॉक डाउन सुनिश्चित कराया जा रहा है साथ ही लोगों को लॉक डाउन के दौरान शासन द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में जागरूक करते हुए घरों में रहने की अपील की जा रही है