इटावा

दिनांक 01.04.2020 को सांय बजे डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद व कैदियों के मध्य मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुयी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा व अन्य अधिकारियों द्वारा जिला कारगार पहुचें एवं प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि सायं 07 बजे जगदीश प्रसाद , उप कारापाल बन्दियों की गणना, वैरक बन्द कराने आदि का कार्य कर रहे थे तभी बन्दी मुन्ना खालिद पुत्र अब्दुल रहीम व मोनू पहाडी उर्फ राशिद पुत्र नासिर अली एवं अन्य 15-20 बन्दियों द्वारा उपकारपाल एवं उनके साथ लगे जेल कर्मियों एवं नम्बरदार बन्दी के ऊपर जानलेवा हमला किया जिसमें कुल 13 लोग घायल हो गये थे । जिसमें डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद,बन्दी नम्बरदार छुन्ना तथा बन्दी मुन्ना खालिद पुत्र अब्दुल रहीम व मोनू पहाड़ी उर्फ राशिद पुत्र नासिर अली को गंभीर रुप से चोटिल होने पर उन्हे जिला अस्पताल भेजा गया है । एवं उक्त प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्दशित किया गया है।