इटावा पुलिस द्वारा थाना सहसों क्षेत्रान्तर्गत फसल की रखवाली हेतु खेत पर सो रहे किसान की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चकरनगर के नेतृत्व में थाना सहसो पुलिस द्वारा थाना सहसों क्षेत्रान्तर्गत अपने फसल की रखवाली हेतु अपने खेत पर सो रहे किसान की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 28.02.2020 को वादी अभिषेक उर्फ रिंक द्वारा खेत पर फसल की रखवाली हेतु सो रहे अपने पिता की हत्या के संबंध में
अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना सहसों पलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 12/20 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों एवं थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जहां पर पुलिस टीम को महिला की टूटी हुई चूडियां, पैर के मौजे, हैड क्लिप बरामद हुआ जिससे घटना में महिला के संलिप्त होने की पुष्टि हुई एवं विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से बरामद सामान तथा एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान की गई एवं उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा था जिसमें सफलता प्राप्त करते हए आज दिनांक 06.03.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर एक़ महिला को उसके घर ग्राम रानीपुरा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार महिला से घटना के समय में पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके मृतक के साथ अवैध प्रेम संबंध थे तथा वह अक्सर मृतक के पास खेत पर आया जाया करती थी। घटना वाली रात्रि को मृतक अपनी फसल की रखवाली हेतु अपने भाई की लाइसेंसी रायफल सहित खेत पर सोया हआ था एवं वहीं खेत पर वह (महिला) भी उसके पास मौजूद थी तथा प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर हम दोनों में झगड़ा हो गया था तथा मृतक द्वारा अपनी रायफल लोड कर उसे आत्महत्या कर लेने की धमकी दी गई जिसको लेकर महिला और मृतक में रायफल को लेकर छीनाछपटी हुई इसी दौरान मृतक ने महिला को मचान से धक्का देकर नीचे गिरा दिया तो वहाँ पर मेरे हाथो की चूडियां एवं हैडक्लिप गिर गया था तथा रायफल को अपनी ओर कर अपने दाँये पैर के अंगूठे से ट्रैगर दबा कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी एवं मझे (महिला) को वहां से भाग जाने के लिए कहा था और फिर मैं वहां से जल्दबाजी में भाग कर अपने घर आ गई थी जिसमें मेरे पैर के मौजे वही पर छूट गये थे।
उक्त प्रकरण के संबंध में विवेचना के दौरान लिया द्वारा आत्महत्या कर लेने पर मु0अ0सं0 12/20 धारा 302 भादवि से धारा
306 भादवि में तरमीम किया गया है एवं मृतक के भाई कृष्ण यादव द्वारा अपनी लाइसेंसी रायफल के लाइसेन्स में दिये गये नियमों का उल्लंघन करने के कारण उसके विरूद्ध थाना सहसों पर मु0अ0सं0 14/20 धारा 30 आम्र्स एक्ट अभियोग पंजीकत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्ता-
1.लक्ष्मी पत्नी पप्पू जाटव नि0 ग्राम रानीपुरा थाना इटावा।।
बरामदगी-
- 01 रायफल लाइसेंसी 315 बोर
- 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
- टूटी हुई हेयर क्लिप व चूडियां (महिला की)
- 01 जोडी मोजे (महिला के)
पुलिस टीम– जितेन्द्र कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना सहसों मय टीम।