मुंबई: मुंबई के कोलाबा में मैरी वैदर रोड के पास स्थित चर्चिल चैंबर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लेवर-2 की आग लग गई है। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है। इस बिल्डिंग के पास प्रतिष्ठित ताजमहल पैलेस होटल भी स्थित है। राहत एवं बचाव कार्य अभी चल रहा है। बिल्डिंग में कुछ लोग फंसे भी हुए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को मेरी वेदर रोड पर स्थित चर्चिल चामदर इमारत में आग लगने को लेकर दोपहर करीब 12.17 बजे फोन आया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर अब तक छह लोगों को बचाया है।
उन्होंने कहा, ‘इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है।’ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।