इटावा
इटावा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 तस्करों को लगभग 10 किलो अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 04 लाख रू0 ) सहित किया गया गिरफ्तार


जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम एवं थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा 02 तस्करों को 10 किलो अवैध गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 09.02.2020 को एसओजी टीम एवं थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा शहर में गस्त करते हुए संदिग्ध वाहन / व्यक्ति चैकिंग की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस टीम चैकिंग करते हुए सब्जी मंडी तिराहा रेलवे लाइन के पास पहुंची तभी दो व्यक्ति पुलिस टीम को दिखाई दिये जिन्हे संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 10 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसके संबध में पलिस टीम द्वारा पकडे गये अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग अवैध गांजा की बिक्री ट्रेनों एवं शहरों में विभिन्न स्थानों पर करते है तथा अभी बचे हुए माल को शहर में बिक्री हेतु लेकर जा रहे थे।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फ्रेंड्स कालोनी पर मु0अ0सं0 89/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
- मोनू कुमार राजपूत पुत्र गंगाप्रसाद नि0 नगला महासुख थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद
- मानिक चन्द्र पुत्र मेवाराम नि0 सत्यनगर टापा थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद
बरामदगी– - 10 किलो अवैध गांजा।
पुलिस टीम–
प्रथम टीम – सतेन्द्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी मय टीम
दितीय टीम – श्री अतुल कुमार लखेरा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंड्स कालोनी मय टीम।