भाजपा नेताओं ने किया सीएए पर लोगों को जागरूक


गोरखपुर ब्यूरों:-नागरिकता संशोधन अधिनियम के जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण के छठवें दिन भाजपा नेता प्रकाशचंद्र के नेतृत्व में चौरी चौरा विधानसभा के चौरी चौरा मंडल के बाल बुजुर्ग बालखू्र्द बंसहिया भुसावल खैराबाद गांव में संपर्क कर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जागरूक किया गया।भाजपा नेता प्रकाश चंद नन्हें ने कहा कि मिस्ड काल में मिल रहे समर्थन से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। जागरूकता अभियान में वरिष्ठ हियुवा नेता पंडित राजकुमार व्यास ने कहा कि यह नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए यह नियम है।जन जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से सुमंत निषाद अखिलेश निषाद सुग्रीव लोहार चौधरी लालजी निषाद बुधीराम गुप्ता राधेश्याम शिवकुमार शंकर प्रसाद सुनील पासवान राम रतन विशाल छोटे लाल पाल विकास कुमार रामचंद्र रमेश प्रसाद आदि कार्यकर्ता जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित थे