इटावा
इटावा पुलिस द्वारा चोरी किये हुये जेवरात सहित 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पुलिस द्वारा चोरी किये हुए जेवरात सहित 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 30.01.2020 को वादी विपिन कुमार पुत्र राजेन्द्र सिहं निवासी भूठा रम्पुरा थाना चौबिया द्वारा अपने मकान से जेवरात चोरी होने की सूचना दी गयी जिसके आधार पर थाना चौबिया पर मु0अ0स0 30/2020 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था । वादी विपिन द्वारा अपने गॉव के ही विनोद कुमार उर्फ बाबा पर चोरी करने का शक जाहिर किया गया था ।
जिसके आधार पर थाना चौबिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.02.2020 को विनोद को गिरफ्तार किया गया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से चोरी के संबंध मे कडाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि दिनांक 29.01.2020 की रात्रि को विपिन के घर से जेवरात की चोरी की घटना अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर की गयी थी एवं आभूषणो को उनके द्वारा आईटीआई चौराहे पर स्थित लखन ज्वैलर्स की दुकान पर बेच दिया गया था । जिन्हे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा लखन को गिरफ्तार कर उसकी दुकान से आभूषण बरामद किये गये ।
नोट– उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार मु0अ0स0 30/2020 में धारा 411,457 की बढोत्तरी की गयी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
- विनोद कुमार उर्फ बाबा पुत्र श्री कृष्ण निवासी भूठा रम्पुरा थाना चौबिया इटावा
- लखन पुत्र बजरंगदास निवासी मौहल्ला फरदन थाना कोतवाली जालौन जनपद जालौन
बरामदगी- - 01 जोडी पायल (सफेद धातू)
- 01 अंगूठी पीली धातू
- 01 ओउम पीली धातू
- 01 खडुआ सफेद धातू
- 02 टूटे ताले
- 01 करधनी सफेद धातू
पुलिस टीम– जीवाराम यादव प्रभारी निरीक्षक थाना चौबिया, उ0नि श्री गंगासागर ,उ0नि0 श्री संजय कुमार, का0 राहुल शर्मा, का0 चन्द्रप्रकाश, का0चा0 बृजभान सिहं