संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी

संत कबीर नगर 05 फरवरी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तन्मय ने जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के आश्रितों के सूचनार्थ एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि पूर्व सैनिकों आश्रितों/शहीद सैनिकों की वीर नारियों को 480 घंटे का इन्फारमेशन टेक्नालाॅजी (ओ लेवल स्तर का) प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाना है इच्छिुक सैनिक अपने आश्रितों का नाम इस कार्यालय में दिनांक 06 फरवरी 2020 से 11 फरवरी 2020 तक डिस्चार्ज बुक, परिचय पत्र एवं पार्ट टू आर्डर के साथ उपस्थित होकर नाम दर्ज करा लें ताकि प्रशिक्षण प्रारम्भ करते हुए इसकी सूचना निदेशालय को समय से भेजी जा सकें।