संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी


संत कबीर नगर 05 फरवरी। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया है कि जनपद संत कबीर नगर को बहराइच से जोड़ने वाले रेल मार्ग बहराइच से खलीलाबाद वाया बलरामपुर, उतरौला, डुमरियागंज एवं बासी के रास्ते में पड़ने वाले ग्रामों, जमीनो, गाटा संख्या, अधिग्रहित होने वाले रकबा, खाता संख्या तथा खातेदार का नाम के सत्यापन हेतु रेल विभाग द्वारा भू-नक्शा उपलब्ध कराया गया है, जिसके सत्यापन हेतु सभी सम्बंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है जिससे जमीन मालिकों को इसका उचित मुआवजा मिल सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मार्ग पर रेल व्यवस्था के शुरू होने से आम आदमी को आवगवन में शुगमता होने के साथ-साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तमाम प्रकार की सुविधायें मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा।