एसपी ट्रैफिक की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप


गोरखपुर न्यूरों:- मोहद्दीपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा हुआ।पकड़े गए लोडर चालक ने एसपी ट्रैफीक से कहा कि आरटीओ को देता हूं एंट्री फीस। आरटीओ प्रवर्तन द्वारा ओवरलोड गाड़ियों से पैसा वसूलने की पुष्टि एसपी ट्रेफिक आदित्य प्रकाश शर्मा के सामने वाहन चालक ने भी किया। हालांकि मीडिया के सामने वाहन चालक अपनी बातों से मुकर गया। उसने कहा कि मुझसे यह बताया गया था कि आरटीओ को एंट्री फीस जमा है। मिली जानकारी के अनुसार हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर मोहदीपुर चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान साहबगंज लाल डिग्गी से एक लोडर गाड़ी यू पी 53 ई टी 8226 जो समान लाद कर पडरौना जा रही थी। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोडर चालक ने कहा कि आरटीओ में इंट्री फीस जमा है। फिलहाल गाड़ी को सीज कर दिया गया। चालक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शास्त्री चौराहा मोहद्दीपुर स्थानों पर चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान 10 ऑटो दो जीप व 10 मोटरसाइकिल को सीज किया गया। श्री वर्मा ने कहा कि हेलमेट जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा जो बिना हेलमेट व कागज के चलेगे उनकी गाड़ियों को सीज किया जाएगा। आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा पिछले 2 साल 7 महीने से लगातार हेलमेट जागरूकता अभियान चला रहे है इसका असर भी देखने को मिल है शहर में करीब 85% लोग ऐसे है जो हेलमेट पहन कर अपने वाहन को चलाते है लेकिन 15% ऐसे लोग भी है जो कार्यवाही होने के बाद भी हेलमेट नही पहन रहे है अब ऐसे लोगो के वाहनों को भी सीज करने की कार्यवाही जल्द ही कि जाएगी।