नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बैठे हुए लोगों के लिए किया गया सद्बुद्धि यज्ञ


गोरखपुर ब्यूरों:- गोलघर स्थित काली मंदिर पर स्वयंसेवी संस्था मां बासमती सेवा संस्थान के सदस्यों ने दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे हुए लोगों के लिए बुद्धि शुद्धि को लेकर हवन यज्ञ करते हुए भारत माता की जय का नारा भी लगाया और साथ में संविधान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।संस्था के लोगों का कहना है कि जब हमारे देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सबके सामने यह बता दिया है कि यह कानून नागरिकता लेने का नहीं देने का कानून है तो फिर कुछ बाहरी शक्तियों के बहकावे में आकर हमारे ही देश के लोग हमारे देश के अमन और चैन को क्यों बिगाड़ने पर तुले हुए हैं। भगवान जल्दी उनको सद्बुद्धि दे ताकि वह हमारे देश के मुख्यधारा में जुड़कर हमारे समाज के साथ खड़े हो सके हमने इसी बात के लिए यह हवन किया है।